Kedarnath update

June 18, 2025 | by Uk Travel Haridwar

Kedarnath Latest Update

Kedarnath yatra update

KEDARNATH YATRA UPDATE 18 /06/2025

केदारनाथ में बीते दिनों रविवार के दिन हेलीकॉप्टर क्रैश में करीब 7 लोगों की मौत हो गई। हर साल केदारनाथ में ऐसी घटनाएं देखने को मिलती रही हैं। इस घटना से पहले भी हेलीकॉप्टर में खराबी की खबरें सामने आई थी। ऐसे में पहली बार केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे लोग इन खबरों से चिंता में आ गए हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या ऐसे समय में यात्रा करना ठीक है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको केदारनाथ यात्रा से जुड़ी ताजा खबर और भक्तों के लिए केदारनाथ यात्रा से जुड़े नए नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। अगर आप यात्रा के लिए जा रहे हैं, तो इससे आपको मदद मिलेगी।

क्या केदारनाथ जाने का पैदल मार्ग बंद हो गया है ?

दरअसल, 14 जून को हुई बारिश की वजह से यात्रियों केदारनाथ जाने वाले पैदल मार्ग को बंद कर दिया गया था। इसका कारण यह था कि जंगल चट्टी क्षेत्र में गधेरे (छोटी नदी) है, बारिश की वजह से उफान पर आ गई थी, जिससे भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें पैदल जाने वाले मार्ग पर आ गिरे थे। इससे मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। यह मार्ग अस्थाई रूप से बंद किया गया था, लेकिन अब इसे खोल दिया गया है। मलबा नीचे गिरने की वजह से लोगों को गौरीकुंड के आस-पास होटल लेकर रहने को कहा गया था। इस हादसे में 1 की मौत और 2 लोगों के घायल होने की खबर भी आई थी। लेकिन अब रास्ता साफ कर दिया गया है। आगे की जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग को पढ़ते रहे धन्यवाद!

RELATED POSTS

View all

view all
1
Scan the code